June 1, 2026

आइआइटी रुड़की दो मार्च को आयोजित करेगा हॉफ मैराथन

– महिला एवं पुरुष वर्ग में विजेता को मिलेगा 11 हजार का नकद पुरस्कार

– पुरुषों के लिए 21 किमी और महिलाओं के लिए 11 किमी की होगी हॉफ मैराथन

 

रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की ओर से दो मार्च को हॉफ मैराथन का आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग के लिए 21 किमी और महिला वर्ग के लिए 11 किमी की हॉफ मैराथन होगी। दोनों वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार साढ़े सात हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये दिया जाएगा।
आइआइटी रुड़की की ओर से दो मार्च को आयोजित होने वाली हॉफ मैराथन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। हाॅफ मैराथन में आइआइटी रुड़की के फैकल्टी, स्टाफ और छात्र-छात्राओं के अलावा सीबीआरआइ, एनआइएच, बीईजी के अलावा स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। आईआईटी रुड़की के क्रीड़ा अधिकारी डा. आलोक कुमार पांडे ने बताया कि पुरुष वर्ग के लिए हॉफ मैराथन संस्थान के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से शुरू होकर कलियर तक और महिला वर्ग के लिए मेहवड़ तक होगी। जो संस्थान के स्टेडियम में आकर संपन्न होगी। हॉफ मैराथन दो मार्च को संस्थान लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होगी। इसमें केंद्रीय संस्थानों के अलावा रुड़की, देहरादून आदि जगहों से स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक का कोई भी व्यक्ति इसमें प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण करवा सकता है। हॉफ मैराथन में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग में प्रथम 20 आने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। जबकि हॉफ मैराथन पूरी करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *