Homeक्राइमजमीन विवाद से परेशान युवक ने दी जान, वीडियो में दो प्रॉपर्टी...

जमीन विवाद से परेशान युवक ने दी जान, वीडियो में दो प्रॉपर्टी डीलरों पर लगाए गंभीर आरोप

गुरुग्राम। जिले के घामडोज गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयकरण सिंह उर्फ बिक्कन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से जमीन से जुड़े विवाद और कथित मानसिक प्रताड़ना के कारण तनाव में था।

जानकारी के अनुसार, जयकरण सिंह का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि दो प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने और परेशान किए जाने के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था। इसी तनाव के बीच उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले जयकरण ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उसने अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए दो प्रॉपर्टी डीलरों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Latest Post