Homeमनोरंजन‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट

‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। दमदार एक्शन, रहस्यमयी मिशन और आलिया भट्ट के नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित कहानी मानी जा रही है, जिसमें देश की सुरक्षा से जुड़े एक खास मिशन की झलक दिखाई गई है।

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक दृश्य से होती है, जहां बॉबी देओल अपनी बेटी के रूप में नजर आ रही आलिया भट्ट के 18वें जन्मदिन पर उन्हें एक विशेष जिम्मेदारी सौंपते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी अचानक रोमांचक मोड़ लेती है और आलिया एक खतरनाक गुप्त मिशन का हिस्सा बनती नजर आती हैं।

टीजर में आलिया भट्ट का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलता है। हाई-ऑक्टेन स्टंट, फाइट सीक्वेंस और मिशन से जुड़ी रहस्यमयी झलकियां फिल्म को एक बड़े स्पाई ड्रामा के रूप में पेश करती हैं। संवादों से संकेत मिलता है कि ‘अल्फा’ नाम उन चुनिंदा योद्धाओं को दिया जाता है, जिन्हें देश की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है।

फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। YRF स्पाई यूनिवर्स की यह नई पेशकश 3 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

(साभार)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments